राष्ट्रीय महिला लोकदल प्रकोष्ठ का सम्मेलन संपन्न 

राष्ट्रीय महिला लोकदल प्रकोष्ठ का सम्मेलन संपन्न 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का ग्राम पूठखास के सीआरएस फार्महाउस में सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतसिह कल्याणपुर ने की।और संचालन कुलवंत सौलंकी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मेलन में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व सांसद के सी त्यागी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान,अधिकार, नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा पार्टी नीतियों व जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचना चाहिए। उससे पार्टी का संगठन मजबूत होगा। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की प्रभावी योजनाओं व संगठन की रुपरेखा को प्रस्तुत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों,और समाज के सभी वर्गों को संगठन में अधिक से अधिक जोड़ने व जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया, विधायक गुलाम मोहम्मद, उत्तर प्रदेश अनूसूचित जाति आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, ड़ाॅ० कुलदीप उज्जवल, सुखवीर सिंह गठीना, आतिर रिजवी, योगेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रमा नागर, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू रानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी त्यागी, नीलम तोमर, सरला सिंह, संगीता दोहरे, श्रीमती राजबाला, श्रीमती वीना पूनिया, कुलदीप कौर आदि रालोद पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समर्थक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!