पंजाब में पेपर लीक के बदले पैसे लेने के घोटाले ने जड़े जमा ली है, जिसमें 11 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को चुनिंदा लीक के जरिए ‘‘मैनेज’’ किया गया: सरदार सुखबीर सिंह बादल

दावा किया कि आम आदमी पार्टी की लीडरशीप इस घोटाले को इसीलिए नकार रहे ताकि पेपर लीक के लाभार्थियों को मदद मिल सके

कहा कि इस मुददे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए कल पार्टी की इमरजेंसी मीटिंग होगी

लुधियाना/29 जुलाई (प्रोफेसर अवतार सिंह ):-शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब में पेपर लीक करने के लिए पैसे लेने के घोटाले ने जड़े जमा ली हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बेइमान तत्वों की सहायता के लिए चुनिंदा लीक के जरिए 11 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ‘‘ मैनेज’’ किया गया है।

पार्टी की जिला लीडरशीप के साथ वरिष्ठ नेता स. महेशइंदर सिंह ग्रेवाल के आवास पर मीटिंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ नौजवान मेेरे पास आकर कह रहे हैं कि पंजाब में उनका कोई भविष्य नही है क्योंकि आप पार्टी ने चुनिंदा लीक के बदले बड़ी रकम लेकर उनका भविष्य बेच दिया है।’’

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली के बारे विस्तार से बताते हुए कहा,‘‘ अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान तक आप पार्टी की पूरी लीडरशीप इस घोटोले का जमकर बचाव कर रहा है। वे अतीत में टीईटी पेपर लीक होने की बात स्वीकार करनेे के बावजूद वे सब खुलकर सामने आकर दावा कर रहे हैं कि कोई पेपर लीक नही हुआ।

यह टालमटोल पेपर लीक के लाभार्थियों की मदद करने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा ताकि उनसे एकत्र किया गया पैस वापिस न करना पड़े। उन्होने कहा कि यह सब उस समय हो रहा जब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं पर रोक लगा रखी है। उच्च न्यायालय ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए फार्मेसी अधिकारियों के चयन प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है।

सरदार बादल ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को अकाली दल पर पूरा भरोसा है, इसीलिए वे पार्टी से सहायता मांग रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ हम हमेशा नौजवानों के साथ खड़े रहे हैं और पेपर लीक से प्रभावित 5 लाख से अधिक छात्रों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए हम न केवल हर संभव कोशिश करेंगें, बल्कि इस रैकेट को अंजाम देने वाले सभी दोषियों को अनुकरणीय सजा दिलाने के लिए आंदोलन भी करेंगें।’’

सरदार बादल ने घोषणा की कि पार्टी इस मुददे पर आम आदमी पार्टी सरकार से मुकाबला करने का तरीका तय करने के लिए कल एक इमरजेंसी मीटिंग करेगी।’’

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय को सौंपे गए जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के स्पष्टीकरण/ संशोधित मसौदे के संबंध में अकाली दल अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि शिरोमणी कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार संशोधित मसौदे की जांच कर पता लगाएंगें कि क्या धार्मिक आपत्तियों को हटा दिया गया है यां नही। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा ,‘‘ हम बहुत स्पष्ट हैं। आम आदमी पार्टी सरकार को एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब से सलाह मशवरा किए बिना धार्मिक मामलों पर कोई फैसला नही लेना चाहिए।’’

 

अकाली दल अध्यक्ष ने इस अवसर पर दाखा हलके के इंचार्ज जसकरण सिंह देओल के कार्यालय भी गए । उन्होने कहा कि वारिस पंजाब दे नेता मनप्रीत सिंह अयाली आम आदमी पार्टी के साथ मिलीभगत कर रहे और आम आदमी पार्टी के अनुकूल राजनीति कर रहे । ‘‘ ऐसा इसीलिए है क्योंकि अयाली को अपनी रियल एस्टेट प्रोजेक्टों के लिए लाइसेंस और अनुमति हासिल करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति की जरूरत हैंै ।’’ हलके में अयाली का पर्दाफाश करने के लिए जसकरण देओल की प्रशंसा करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ अयाली ने उन्हें एक झूठे केस में फंसाने की कोशिश की , लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!