*खेड़ा वतन दीया(Season 4) में सिम्मी स्पोर्ट्स और फिटनेस क्लब के कराटे खिलाड़ियों का रहा दबदबा*

खन्ना/ लुधियाना, 24 अक्टूबर ( प्रोफेसर अवतार सिंह ):-पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेड़ा वतन दीया के राज्य स्तरीय कराटे मुकाबले जो कि एस ए एस नगर मोहाली के सेक्टर 78 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित हुई में एक बार फिर से खन्ना की जानी-मानी खेल एवं फिटनेस संस्था सिम्मी स्पोर्ट्स और फिटनेस क्लब जोकि इंटरनेशनल सर्टिफाइड कोच, एशियन गेम्स प्लेयर और कॉमनवेल्थ कोच सिम्मी बात के नेतृत्व में लगातार कई वर्षों से खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर ले जाकर उनके भविष्य को उज्जवल करती आ रही है के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से धुआंधार प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेड़ा वतन दीया के राज्य स्तर पर मेडल हासिल किए । गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता में सिम्मी स्पोर्ट्स और फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु और भार वर्ग में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंडर 14 में लड़कियों की श्रेणी में हेजल ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि लड़कों की श्रेणी में शिवांश ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर 17 में लड़कियों की श्रेणी में शानप्रीत ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि हर्षिता ने सिल्वर मेडल हासिल किया और लड़कों की श्रेणी में रिदित गर्ग ने गोल्ड मेडल और समर्थ मल्होत्रा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। अंडर 21 में जानिया भाटिया ने लड़कियों की श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया जबकि लड़कों की श्रेणी में प्रणव अग्रवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया ।इन सब खिलाड़ियों ने बातचीत के दौरान कहा कि यह उनके कोच सिम्मी बत्ता की अथक मेहनत का नतीजा है कि जो आज वह इस प्रतियोगिता में ये हासिल कर पाए ।इस मौके पर बात करते हुए क्लब की जनरल सेक्रेटरी पूजा गोयल ने कहा की खिलाड़ियों को पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेड़ा वतन दिया कि प्रतियोगिता के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करवाई गई जिसके परिणाम स्वरुप खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया और यहां पर यह बात भी वर्णनीय है कि इस प्रतियोगिता में जिस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया उनको पंजाब सरकार की तरफ से 10000 की राशि इनाम के तौर पर और सिल्वर मेडल हासिल करने वालों को 7000 की राशि और ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वालों को 5000 की राशि इनाम के तौर पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए दी गई। इस मौके पर सिम्मी बत्ता और पूजा गोयल ने कहा कि खिलाड़ियों का भविष्य बनाने के लिए और उनको खेलों के साथ जोड़कर रखने के लिए ताकि वह शारीरिक तौर पर फिट रहे और नशों से दूर रहे के लिए उनके प्रयास निरंतर ऐसे ही जारी रहेंगे और ऐसे ही वह खिलाड़ियों को तरक्की की राह की ओर अग्रसर करते रहेंगे और खिलाड़ियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के लिए करने की आधुनिक ढंग की ट्रेनिंग देते रहेंगे। इस मौके पर बच्चों के अभिभाविकों ने कोच सिम्मी बत्ता और पूजा गोयल का दिल से धन्यवाद किया और उन्होंने बाकी बच्चों के माता-पिता को भी अपील की कि वह अपने बच्चों को कराटे जरूर सिखाए ताकि उनमें आत्मरक्षा की भावना पैदा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!