घूमंतू जाति के समर्थन में शिवसेना का कलैक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

(जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ, उ०प्र०। घुमंतू जाति के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड , वोटर कार्ड, शौचालय तथा बिजली – पानी व्यवस्था कराने की मांग को लेकर शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख संदीप गर्ग व झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रजत सिंह के नेतृत्व कलैक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिव सैनिकों ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शिवसेना पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि कई दशकों से घूमंतू जाति के परिवार गढ़ रोड स्थित भाग्यश्री अस्पताल के पास , रंगोली मंडप के पास नाले किनारे तथा तेजगढी पर सैकड़ों परिवार झुग्गी झोपड़ी में निवास करते हैं, जिनके पास ना तो बिजली – पानी की व्यवस्था है और ना ही किसी तरह के शौचालय की व्यवस्था है इसलिए सभी पुरूष व स्त्रियां खुले में ही शौच करने के लिए विवश हैं। इसी तरह से इन परिवारों में अधिकांश के पास ना तो जाति प्रमाण पत्र है और ना ही आधार कार्ड व वोटर कार्ड है, इसलिए इन्हें सभी सरकारी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
ये बहुत ही शर्मनाक घटना है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में भी एक बहुत बड़े वर्ग को शिक्षा सहित सभी सरकारी योजनाओं से भी वंचित रहने को मजबूर होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि इन झुग्गी झोपड़ी वासियों के क्षेत्र में कैम्प लगाकर इनके जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड तथा वोटर कार्ड शीध्र बनाये जाये और सभी झुग्गी झोपड़ियों के पास शौचालय व पानी की व्यवस्था की जाये। अन्यथा शिवसेना इन झौपड़ पट्टी वालो को साथ लेकर जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन करने वालों में अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, मुकेश शर्मा, बोस सिद्धार्थ गर्ग, पवन पार्चा, तिलक राम, विनित जैन, कमल प्रजापति, मनोज विश्नोई, यासीन खान, दिनेश सिंघल, शौकत सलमानी, अहसान कुरेशी, मुजाहिद, लोकेश राजपूत, राम सिंह यादव, अलीशा, प्रदीप कुमार, चांद, गुड्डी, मधु, रजनी, ऊषा, महेश, संजीव, हनी, मोहित कुमार, टीटू, सुल्तान, ओमप्रकाश, अमरनाथ, किशन , पंकज, कबीर, इमरान, बंटीं, समीर, साबीर, फैसल, सुहैब, जूनैद, अजय गोयल, असरफ, जावेद, अमित भारती, हसनैन, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, नूर मलिक, प्रेम शंकर, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
