जापान के औद्योगिक, कौशल एवं मेनपावर से जुड़ेंगे सीसीएसयू के विद्यार्थी, बढ़ेगा रोजगार 

जापान के औद्योगिक, कौशल एवं मेनपावर से जुड़ेंगे सीसीएसयू के विद्यार्थी, बढ़ेगा रोजगार 

मेरठ , उ०प्र० (ब्यूरो कार्यालय) । सीसीएसयू द्वारा रूसी -फ्रेंच व जर्मन भाषा पहले से ही संचालित है। वहीं युवाओं को वैश्विक मंच पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए देश और जापान के बीच बढ़ते औद्योगिक एवं रोजगार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने जापानी भाषा और कौशल आधारित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल की है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय इस पाठ्यक्रम का संचालन करने का उद्देश्य उच्च जापानी इकाईयों के लिए कुशल मानव संसाधन की मांग को पूरा करना है। और युवाओं को जापानी भाषा के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से प्रशिक्षित कर जापान के रोजगार बाजार के लिए तैयार करना है। उत्तर प्रदेश के आईटीआई,पाॅलटेक्निक व अन्य कौशल संस्थाओं के प्रशिक्षण को जापानी उधोगों के अनुसार ही तैयार किया गया है। जिसमें  प्रशिक्षित कर भारतीय युवाओं को रोजगार प्रक्रिया के लिए बेहतर आधार दिया जा सकेगा। इससे एशिया व यूरोप के देशों से जुड़ी शिक्षा से भारतीय विद्यार्थीयों के लिए शोध व रोजगार का दायरा बढ़ेगा।

प्रस्तावित व्यवस्था में जापानी भाषा सीखने तक सीमित रहने के बजाय कौशल,प्रमाणन और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत आईटी, पॉलिटेक्निक तथा अन्य कौशल संस्थानों के प्रशिक्षण को जापानी उद्योगों की आवश्यक- -ताओं के अनुरूप विकसित करने की योजना है। विश्वविद्यालय जापानी शिक्षण संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग, छात्र विनिमय, शोध तथा उद्योग आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा।

सीसीएसयू में रूसी, फ्रेंच और जर्मन भाषा के पाठ्यक्रम पहले से संचालित हैं और अब जापानी भाषा को इससे जोड़कर विद्यार्थियों के लिए एशिया और यूरोप के देशों में शिक्षा, शोध, रोजगार एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसरों का विस्तार करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!