सप्तमी पर सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पहुंची शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

सप्तमी पर सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पहुंची शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

मेरठ, उ०प्र० (ब्यूरो कार्यालय) । नवरात्र की सप्तमी पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री दुर्गा माता दौड़ प्रारंभ हुई, जिसका समापन बुढ़ाना गेट स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पहुंच कर दुर्गा आरती के पश्चात हुआ। दुर्गा माता दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय , जय भवानी -जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय तथा हिन्दू धर्म की जय के नारे लगाए ।

नवरात्र की सप्तमी के  अवसर पर दुर्गा माता दौड़ के दौरान प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि ये दौड़ (यात्रा) अब अपने अंतिम चरण में है। सप्तमी पर इस दौड़ को पूरे सात दिन हो गये है। नवमीं ये दौड़ पूर्ण हो जायेगी। इस दौड(यात्रा) के आयोजन का उद्देश्य अपने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी के रक्त जैसी अग्नि, इच्छा शक्ति, शौर्य, पराक्रम, बुद्धिमत्ता, चतुरता एवं शीतलता का हमारे हिन्दू समाज में पुनः आना अत्यंत आवश्यक है। इस दौड़ से शक्ति के रूप में मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर हिन्दुत्व की जनजागृति लाने का एक प्रयास है।

यात्रा में अवनीश आर्य, कमल प्रजापति , आकाश कन्नौजिया लोकेश राजपूत, विरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, किशन कटारिया, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, जसवीर सिंह , कल्लू, विजय पाल , योगेश कौशिक, पियूष प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, शिवम्, सत्यम, निखिल रूप राम राजपूत, अमित भारती, दिव्यानी, अनिल कुमार, महेंद्र प्रजापति, आदि शिव सैनिकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!