नवरात्र के तीसरे दिन छीपी टैंक से खूनी पुल मंदिर तक हुई शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

मेरठ, उ०प्र० (जिला ब्यूरो कार्यालय) । नवरात्र के तृतीय दिवस पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य के नेतृत्व में श्री दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका समापन खूनी पुल स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव शिव-दुर्गा मंदिर में दुर्गा आरती के पश्चात हुआ। दुर्गा माता दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय , जय भवानी -जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय तथा हिन्दू धर्म की जय के नारे लगाए ।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि ये दौड़ (यात्रा) पूरे नवरात्रि सुबह 7 बजे शिवसेना कार्यालय से सुचारू रहेगी और शहर के भिन्न-भिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी, अब ये दौड़ गति पकड़ रही है, ये इसकी सफलता का प्रतीक है, इस दौड( यात्रा) के आयोजन का उद्देश्य शक्ति के रूप में मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर हिन्दुत्व की जनजागृति लाने का है।
यात्रा में सनी प्रधान , कमल प्रजापति , प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, शिक्षा देवी, राजेश तोमर, किशन कटारिया, मदन सक्सेना, आर पी सिंह, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, अमित कन्नौजिया, शिव महरोल, कुंदन, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, रूपराम राजपूत, जसवीर सिंह आदि शिव सैनिकों ने भाग लिया।
