जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव जंगल में दफनाया 

जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव जंगल में दफनाया

 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), जनपद के बहसूमा क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव को जंगल में खडढा खोदकर दफनाया दिया। मौसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर हत्या का खुलासा करते हुए जंगल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी बाबूराम की 60 बीघा खेती की जमीन है। और तीन बेटे कपिल,अंकुर व अंकित है। इनमें अंकित सेना में जवान है। अंकुर 5 भी 20260 से लापता चल रहा था। परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उसका कुछ पता नही चल पाया। लेकिन अंकुर की मौसी को कपिल के व्यवहार से शक हो गया और उसने अंकुर की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। शक के आधार पर थाना पुलिस द्वारा कपिल को थाने में लाकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अंकुर की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसके भाई अंकुर की दो बेटियां है और वह अपनी जमीन बेटियों के नाम कर देगा। जो वह नही चाहता था। इसलिए उसने अंकुर की हत्या का प्लान बनाया और 5 भी 2026 को खेत में काम करते समय पीछे गोली मारकर उसने अंकुर की हत्या कर दी। और करीब एक किलोमीटर दूर सेंचुरी जंगल में गड्ढा खोकर शव को दफना दिया।

पूछताछ के बाद थाना पुलिस कपिल को जंगल में लेगयीऔर और उसके द्वारा बताए गए स्थान पर गड्ढा खोदा तो वहां से अंकुर का शव बरामद किया। पुलिस द्वारा शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और हत्यारोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!