पुलिस ने हथियारों के 7 तस्करों को किया गिरफ्तार,    छह: तमंचे,एक पिस्टल और कारतूस बरामद 

पुलिस ने हथियारों के 7 तस्करों को किया गिरफ्तार,    छह: तमंचे,एक पिस्टल और कारतूस बरामद

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र के जंगल में हथियारों की सौदेबाजी कर रहे 7 तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उनके कब्जे से छ: तमंचे,एक पिस्टल,कारतूस , चोरी की दो मोटरसाइकिल व 12,200 रुपए नगद बरामद किए हैं।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि जनपद के मुंडाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के जंगल में हथियारों की सौदेबाजी चल रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर हथियार गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, .315 बोर के छ: तमंचे, आठ खोखा कारतूस, 12,200 रुपए और दो मोटर साईकिल बरामद की है।

एसपी देहात ने बताया कि मुंडाली थाना पुलिस टीम ने मौके से सदाकत नि० पिसौरा, निखिल उर्फ साहिल व निशांत उर्फ कप्तान नि० हापुड़ देहात, अभिषेक त्यागी उर्फ यश त्यागी नि० खरखौदा, पीयूष नि० अटौला, निशांत नि० शफियाबाद लौटी को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम व बी एन एस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

——————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!