बैलेट पेपर द्वारा एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर पीएम मोदी ने साधा निशाना

नई दिल्ली (विशेष संवाददाता): देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में बैलेट पेपर द्वारा हुए 28 सीटों चुनाव हुए। जिनमें कांग्रेस पार्टी एक भी सीट पर विजय हासिल नही कर सकी। विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद भाजपा ने पार्टी पर निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परिणाम को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से ईवीएम द्वारा होने वाले चुनावों का विरोध करती रही है। और बैलेट पेपर से मतदान की मांग उठाती रही है। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।
दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया मंचों पर कहा कि पार्टी को चुनाव परिणामों पर सवाल उठाने के बजाय अपनी स्थिति पर विचार करना चाहिए। इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के जवाब में ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ गीत जारी किया, जिसे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर साझा किया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद बहाने बना रही है, जबकि पार्टी नेताओं ने जनता के जनादेश को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति समर्थन बताया।
