जिला पूर्ति अधिकारी व एआरओ राशन डीलर से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

 जिला पूर्ति अधिकारी व एआरओ राशन डीलर से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोपी जिला पूर्ति अधिकारी विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

बागपत (उत्तर प्रदेश), बागपत में राशन डीलर से रिश्वत लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी व एआरओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

राशन डीलर नरेंद्र सिंह ने जानकारी में  बताया कि जनपद के बुढ़सैनी में राशन डीलर है। पिछले माह राशन आते ही जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी व एआरओ जोगेन्दर सिंह उससे कमीशन मांगने लगे। कमीशन नही दिये जाने पर यह दोनों अधिकारी दुकान पर पहुंच गए और दुकान में कम राशन होने की बात कहकर ई-पाॅंश मशीन उठा कर ले गए। अगले दिन जब इन अधिकारियों से कार्यालय जाकर बात की तो पिछले माह का 25 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कमीशन दिए जाने बाद ही ई -पाॅंश मशीन देने को कहा गया।                   बताया गया है कि विजिलेंस में शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी को रिश्वत के 40 हजार रुपए दिए गए और विजिलेंस टीम ने मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को गिरफतार कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एआरओ जोगेन्दर सिंह वहां से फरार हो गया। जिन्हें भी टीम ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!