छात्र नेता गुड्डू चौधरी के हत्यारोपियों को उम्रकैद

(जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ (उत्तर प्रदेश), छात्र नेता गुड्डू चौधरी के हत्यारोपियों को थाना गंगा नगर पुलिस ने मजबूत कार्यवाही से सात वर्ष बाद उम्रकैद की सजा दिलाकर कानून के लंबे होने का अहसास करा दिया है। जिससे जिले में पुलिस की मुस्तैद कार्यवाही केलिए प्रशंसा हो रही है।
आपको बता दें कि गंगा नगर क्षेत्र में कसेरू बक्सर टैंपों स्टैंड पर 13 सितंबर 2018 को छात्र नेता गुड्डू चौधरी को चार हमलावरों ने घेर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। 14 सितंबर 2018 को सलारपुर निवासी तेजवीर गुड्डू चौधरी की हत्या के मामले में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की तहरीर दी थी। जिसपर थाना पुलिस ने जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही सचिन, विक्की और तिलोरा निवासी सोनू उर्फ सतेन्द्र, सुजीत, कपिल व मौसेरे भाई सौरभ को आरोपी बनाकर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस द्वारा इस मामले में साक्ष्य इकठ्ठा किये और गवाहों को समय पर पेशकर मजबूत पैरवी की। गंगा नगर पुलिस की यह मेहनत रंग लाई जिसके फलस्वरूप चारों हत्यारोपियों पर आरोप सिद्ध हुआ। और 31 जुलाई 2025 को विशेष पोक्सो न्यायाधीश (द्वितीय) संगीता चौधरी ने गुड्डू चौधरी हत्याकांड में सुजीत व सोनू को धारा 120बी में आजीवन व 10 हजार रुपए जुर्माना, सचिन को धारा 302 में आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना व विक्की को धारा 302 में आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। गुड्डू चौधरी हत्याकांड में सात वर्षों के लम्बे समय के बाद भी पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। जिसके लिए पूरे जिले में गंगा नगर थाना पुलिस की समय व मजबूती से की गयी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
——————————————————-
