कपड़ा व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

कपड़ा व्यापारी का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में सरेआम शनिवार को कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार हत्यारोपी ने हथियार बरामदगी कार्यवाही के दौरान कस्टडी से भागने के प्रयास में पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो जाने के फिर गिरफ्तार कर लिया गया। और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।                          एसएसपी विपिन तांड़ा ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र रांधना वाली गली निवासी अबरार व मोबिन की पुरानी रंजिश चल रही थी। अबरार की लिसाड़ी रोड़ पर सोफिया टैक्सटाइल नाम से कपड़े की दुकान है। और मोबिन का मीट का व्यापार है। 2020 में दोनों पक्षों के आपस मुकदमें भी दर्ज हो गये थे।                        यही कारण था कि शनिवार सुबह से ही उजैर पुत्र मोबिन अपने साथियों फुरकान, मुकीम सहित सुबह से ही अबरार की रेकी कर था। और दोपहर को जब अबरार खाना खाने घर जा रहा था उसी वक्त लिसाड़ी रोड़ ट्यूबवैल के पास उजैर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही अबरार की मौत हो गई। भीड़ ने उजैर को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके साथी भाग निकलने में कामयाब रहे।              घटना की सूचना पर लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, कोतवाली थानों की पुलिस सहित सीओ आशुतोष कुमार व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। और सीसीटीवी कैमरों व क्षेत्रीय निवासियों से घटना की जानकारी की। हथियार बरामदगी को जब पुलिस टीम उजैर की निशानदेही पर खुशाल कालोनी पानी की टंकी पर पहुंची तो तमंचा हाथ में आते ही उजैर ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम के द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान उजैर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। तमंचा व कारतूस उजैर से पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। और पुलिस टीम द्वारा अन्य हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

——————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!