• Wed. Mar 18th, 2026

PEHLIKHABAR24X7

देश की धड़कन

मीनाक्षीपुरम कालोनी में दबंग भूमाफियाओं द्वारा प्लाटों पर कब्जा

ByPEHLIKHABAR

Jul 20, 2025

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), गंगा नगर क्षेत्र मीनाक्षीपुरम कालोनी में पिछले कई महीनों से दबंग भूमाफियाओं द्वारा खाली प्लाटों पर कब्जे किये जा रहे है। क्षेत्रीय निवासियों द्वारा शिकायत किये जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिसके कारण भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।

जानकारी मिली है कि पिछले कई महीनों से दबंग भूमाफियाओं धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भोपाल सिंह, बब्बल सिंह पुत्र वीरसेन, नरेश कुमार पुत्र गजराज सिंह, अमित कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, पंकज बरार पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी गंगा नगर क्षेत्र व राजेश कुमार पुत्र भोपाल सिंह राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद  ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मीनाक्षीपुरम कालोनी में खाली पड़े प्लाटों के फर्जी कागजात तैयार किये। और अपनी दबंगई व पुलिस से सांठगांठ कर प्लाटों पर अवैध कब्जे कर निर्माण कर रहे है।

मीनाक्षीपुरम कालोनी सोसायटी व क्षेत्रीय निवासियों द्वारा दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, डीजीपी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि से शिकायत की। जिसकी जांच गंगा नगर थाना को दी गयी। दबंग भूमाफियाओं व थाना पुलिस की मिली भगत के चलते इन शिकायतों को साधारण तरीके से निपटा दिया गया। और पुलिस द्वारा दबंग भूमाफियाओं को कब्जे किये गये प्लाटों पर निर्माण करने का पूरा समय दिया गया। भूमिकाओं द्वारा निर्भिक होकर प्लाटों पर कब्जे कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट आदेश है कि प्रदेश में कहीं भी भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तुरंत भूमाफियाओं के कार्यवाही की जानी चाहिए। लेकिन गंगा नगर थाना पुलिस मुख्यमंत्री के आदेशों को भी दरकिनार करके भूमाफियाओं का खुला साथ देते हुए उनके फर्जी कागजात को भी सही बताकर शिकायत करने वालों को ही ग़लत बताकर उनकी आवाज को दबा रही है। जिससे भूमाफियाओं के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद हो रहे है।

———————————————————-

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *