• Wed. Mar 18th, 2026

PEHLIKHABAR24X7

देश की धड़कन

पुलिस ने लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे

ByPEHLIKHABAR

Jul 19, 2025

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई लूट के दो आरोपियों को कौशांबी थाना पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे,दो खोखा कारतूस,दो जिंदा कारतूस,चार लाख रुपए व एक बाईक बरामद की है।

एसीपी इंदिरापुरम के अनुसार कौशांबी इलाके में पुलिस एक संदिग्ध बिना नंबर बाईक को रोकने का प्रयास किया।बाईक सवार दोनों युवकों ने बाईक दौड़ा दी, पुलिस टीम ने बाईक सवारों को पकड़ने केलिए घेराबंदी कर दी। अपने को घिरता देख दोनों बाईक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंदिरापुरम क्षेत्र में अपने आठ साथियों सहित एक लूट करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे,दो खोखा कारतूस,दो जिंदा कारतूस,चार लाख रुपए व एक स्प्लेंडर बाइक (बिना नंबर) बरामद की है।

—————————————————–

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *