बारिश व बाढ़ में खराब हुई सड़कों की तुरंत सही कराएं : योगी

बारिश व बाढ़ में खराब हुई सड़कों की तुरंत सही कराएं : योगी

लखनऊ, उ०प्र० (विशेष संवाददाता), आगामी त्यौहारों पर बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के बाद खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत और आवश्यकतानुसार उनके नवीनीकरण के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। ताकि त्यौहारों पर आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य समय से पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गड्ढामुक्त अभियान केवल पेचवर्क तक सीमित न रहे। बल्कि जहां सड़कें ज्यादा खराब स्थिति है । वहां आवश्यकता के अनुसार मोटरेबल बनाया जाए। और बरसात समाप्त होने के बाद खराब सड़कों का स्थायी नवीनीकरण कराया जाए।

समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश में करीब 4.36 लाख किलोमीटर सड़कें हैं और वर्तमान लक्ष्य के तहत लगभग 50 हजार किलोमीटर मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाना है, जिसमें करीब 5,751 किलोमीटर पर कार्य पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!