अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

गाजियाबाद ,उ०प्र० (विशेष संवाददाता),अपना दल (एस) के तत्वाधान में आज विधानसभा साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के पसोंडा में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर के द्वारा की गई इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ,राष्ट्रीय सचिव अलका पटेल , क्षेत्रीय महासचिव नीरज भारद्वाज जी, वरिष्ठ नेता मनोज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया
जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट ने संगठन की समीक्षा बैठक में पार्टी के बारे में विस्तार से समझाया तथा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं सक्रिय सदस्य बनाकर बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने का आह्वान किया तथा अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
