बेहतर कार्यप्रणाली पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राजा अग्रवाल सम्मानित

बेहतर कार्यप्रणाली पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राजा अग्रवाल सम्मानित

 

( विशेष संवाददाता)

लखनऊ (उ०प्र०), स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए 31 अगस्त 2026 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के  संरक्षण राजा अग्रवाल को राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित कुमार घोष भी उपस्थित रहे ।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली, जनहित एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजा अग्रवाल को यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनके कार्यों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

राजा अग्रवाल के सम्मानित होने पर चौधरी यशपाल सिंह, फैज महमूद, अंकित चौधरी, एडवोकेट शक्ति सिंह, प्रवीण माथुर, एडवोकेट जगदीश पावटी, मनोज कुमार सिंह, नवीन जैन सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!