August 18, 2026

प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने को लिखा पत्र 

0
Screenshot_20250804-094318~2

प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने को लिखा पत्र 

लखनऊ,उ०प्र०, (ब्यूरो रिपोर्ट) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राशन कोटेदारों कमीशन 90 रूपये से बढ़ाकर 125 रूपये कर दिया है। और  प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने केलिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है।

उन्होंने बताया कि राशन कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने में प्रदेश सरकार 25 रूपये और केंद्र सरकार द्वारा 10 रूपये दिए जाने हैं। जिसके लिए केन्द्र सरकार को राशन कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। केन्द्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कोटेदारों के कमीशन में वृद्धि हो जाएगी। जिसके बाद प्रदेश के 78 हजार राशन कोटेदारों के लाभांश में 35 रूपये की वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा जहां 2017 से पहले वाली स्थिति आज नही है। आज उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना के  अन्तर्गत 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सिंगल स्टेज ड़ोर- स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पाॅश आधारित उचित दर विक्रेता फीड़बैक प्रणाली का शुभारंभ कर दिया गया है। जिससे राशन वितरण प्रणाली और अच्छी हो जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *