September 8, 2026

औरंगाबाद में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक 

औरंगाबाद में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

हापुड़ (उ०प्र०), जनपद हापुड़ अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक 7 सितंबर 2026 को ग्राम नौरंगाबाद विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में जिला महासचिव रवींद्र कुमार महावीर के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी व संचालन रविंद्र कुमार मावी जी ने किया।

जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क करने , संगठन को बढ़ाने व चुनावी रणनीति बनाने की बात कही। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों से एक माह में जोन अध्यक्षों की नियुक्ति करने व उनकी लिस्ट जिला कार्यालय पर जमा करने को कहा।

बैठक में जिला महासचिव शशि जी विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष श्री कृष्ण वीर त्यागी, हापुड़ विधानसभा अध्यक्ष आरडी शर्मा, धौलाना विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में जोन अध्यक्ष अनिल कुमार, हापुड़ विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा,अमित त्यागी जोन अध्यक्ष, अमित आर्य जोन अध्यक्ष, जिला सचिव मोहित त्यागी,रितेश कुमार, रवि स्वामी, आदित्य, महावीर, नवाब सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दिनेश शर्मा औरंगाबाद को सक्रिय सदस्य बनाया गया।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!