कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के दौरान मिला 20 फिट गहरा कुआं

कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के दौरान मिला 20 फिट गहरा कुआं

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

सहारनपुर (उ०प्र०), कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 120 वर्ष पुरानी अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद रविवार को मलबा हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान मलबा हटाने में लगी जेसीबी का टायर अचानक एक स्थान पर धंस गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने जब पोकलैंड मशीन से आसपास की मिट्टी और मलबा हटाया तो नीचे भारी स्लैब दिखाई दिया। खुदाई करने पर वहां कुएं जैसी संरचना सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।

बताया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण के दौरान 20 गहरें कुएं के मिलने से कई नये सवाल खड़े हो गए है। जिसके बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुएं निर्माण काल की जानकारी जुटाने के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग को सूचना भेज दी है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित स्थान की जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण करेगी। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!