September 4, 2026

किसानों को अपने अधिकारों के लिए मजबूत वकील की आवश्यकता : जयंत चौधरी

किसानों को अपने अधिकारों के लिए मजबूत वकील की आवश्यकता : जयंत चौधरी

सहारनपुर,उ०प्र०। (विशेष संवाददाता), सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली आयोजित की गयी। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारू चौधरी व बेटी के साथ पहुंचे।

स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की राजनीतिक क्षेत्र में ताकत व लाॅबी कमजोर है। इसलिए अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए राजनीतिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि किसान संख्या में बहुत हैं और उनकी ताकत के दम पर सरकारें बनती-बिगड़ती हैं। उन्हें सिर्फ अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। जयंत चौधरी ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 में करीब 1400 लाख टन गन्ने का उत्पादन होता था। जो अब बढ़कर लगभग 2400 लाख टन हो गया है और किसानों को गन्ने के भुगतान के रूप में करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसानों की राजनीति करने वाले दल भी पहले खुद को किसान मानते हैं।

रैली को संबोधित करते हुए चारू चौधरी ने कहा कि किसी को भी यह नही है कि वह किसान का अपमान करे । किसान स्वयं अपने लिए सक्षम है । किसी को सीख देने या समझाने का अधिकार नहीं है । और किसानों को समझाने या ऐसी कोई भी बयानबाजी कोई दल करता है तो उसकी मानसिकता व अहंकार को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में कौन आएगा और कौन जाएगा, इसका फैसला जनता करती है। चारू चौधरी ने कहा मुझे गर्व है कि जिस किसान समाज का देश की तरक्की व सुरक्षा में हमेशा से विशेष योगदान रहा है। उनका विवाह उस समाज में हुआ है।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!