September 5, 2026

अपना दल (एस) हापुड़ द्वारा गौरव हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग 

अपना दल (एस) हापुड़ द्वारा गौरव त्यागी हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

( जिला ब्यूरो कार्यालय)

हापुड़ (उ०प्र०), अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मौहम्मद आजमपुर में हुए गौरव त्यागी हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।

आज 5 सितंबर 2026 दिन शनिवार प्रातः 10.30 बजे गौरव त्यागी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर हत्याकांड के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी हापुड व पुलिस अधीक्षक हापुड़ से अपना दल एस का प्रतिनिधि मंडल हापुड़ कलेक्ट्रेट में मिलने गया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं जिलाधिकारी कार्यालय गए जहां पर जिलाधिकारी नहीं मिली। उनकी अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन लिया गया।

उसके बाद अपना दल एस का प्रतिनिधिमंडल आदेश त्यागी जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) हापुड़ के नेतृत्व मे पुलिस अधीक्षक हापुड़ के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचा। परंतु पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह कार्यालय में नहीं मिले। उनकी अनुपस्थिति में एक अन्य अधिकारी धीरज मलिक ने ज्ञापन लिया।

जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी ने हापुड़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से हापुड़ में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तैनात हैं, तब से अपराध कंट्रोल में नहीं है।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की अपराधों के विषय में जो जीरो टॉलरेन्स की नीति हैं। उसे हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ऐसे पुलिस अधिकारी की हापुड़ को कोई आवश्यकता नहीं है। इनका ट्रांसफर कहीं और अन्य जिले में कर दिया जाए और किसी तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक को हापुड़ में तैनात किया जाए ताकि हापुड़ की कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने मृतक गौरव त्यागी के सभी हत्यारों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करके रासुका लगाना, गौरव त्यागी के बच्चों के पालन पोषण हेतु गौरव त्यागी की पत्नी को सरकारी नौकरी, गौरव त्यागी के परिवार की सुरक्षा हेतु दो सुरक्षा गार्ड दिए जाएं, गौरव त्यागी की हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अधिकारियों की लापरवाही से यह हत्याकांड हुआ है,उन पर कार्रवाई और उनकी जांच की जाए। यह ज्ञापन का मुख्य मुद्दा था।

इस प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ आरडी शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष श्री कृष्ण वीर त्यागी, धौलाना विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला मीडिया सचिव करण ठाकुर, युवा नेता प्रशांत त्यागी, जिला महासचिव आशीष कश्यप,जिला महासचिव शशि जी,जिला कोषाध्यक्ष अनिल त्यागी,विधानसभा उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, जोन अध्यक्ष अमित त्यागी,जोन अध्यक्ष अमित आर्य, सांस्कृतिक मंच जिला अध्यक्ष शेखर त्यागी, शिक्षक मंच जिला अध्यक्ष उमेश मास्टर जी,जिला सचिव मोहित त्यागी, सहकारिता मंच कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कर्मवीर प्रधान, किरण पाल जी, अनिल राजपूत और वरिष्ठ नेता शराफत अली चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!