प्रोफेसर ओपी चौधरी मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य नामित

प्रोफेसर ओपी चौधरी मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य नामित

वाराणसी/सहारनपुर (ललित दूबे), उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा० ओपी चौधरी को सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है।डा० चौधरी इससे पूर्व तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक द्वारा डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की कार्य परिषद के सदस्य नामित किए गए थे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में एप्लाइड साइकोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू कराने, स्ववित्तपोषित शिक्षकों के लिए अवकाश व्यवस्था लागू कराने तथा कर्मचारियों के समायोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की कार्य परिषद का सदस्य नामित किया।वहां उन्होंने वर्षों से लंबित मृतक आश्रितों को विश्वविद्यालय सेवा में नियुक्त कराने के प्रयासों में योगदान दिया। इस संबंध में उन्होंने कई बार राज्यपाल से मुलाकात कर वार्ता भी की।अब डा० ओपी चौधरी को पुनः कार्य परिषद का सदस्य नामित किए जाने पर विभिन्न लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!