मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्षी नेताओं द्वारा साधु-संतों पर कथित टिप्पणी के विरोध मे भाजपाइयों का प्रदर्शन

( ब्यूरो कार्यालय )
मेरठ (उत्तर प्रदेश), राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में विपक्षी नेताओं व सांसद पप्पू यादव ने साधु भेष में दान-पेटी के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। जिसके विरोध में भाजपाइयों ने कड़ा रुख अपनाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर हिन्दुओं व साधु-संतों पर की गयी टिप्पणी के विरोध में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अंकित चौधरी ने कहा कि भगवान वस्त्र धारण कर व दान-पेटी साथ रखकर सांसद पप्पू यादव व विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया व सनातन व हिन्दू साधु-संतों पर टिप्पणी कर हिन्दुओं की आस्था को बड़ी ठेस व अपमान जनक होना बताया है।
अंकित चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं व सांसद पप्पू यादव के द्वारा संसद परिसर में कियेगये प्रदर्शन को सामाजिक सौहार्द के लिए हानिकारक बताते हुए देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच हानिकारक बताया है। इस देश में धर्म, परमंपरा व संत समाज को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को भी नही है। उन्होंने ज्ञापन द्वारा मांगकी है कि सांसद पप्पू यादव व विपक्षी नेताओं ने सनातन धर्म, साधु-संतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने व संसदीय नियमों के उलंघन मामले की जांच कराकर दोषियों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान अंकित चौधरी,शुभम अग्रवाल, सौरभ अत्री, अक्षय गोयल, अनुज चौधरी व सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे।
