प्रधानमंत्री मोदी ने की “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” की शूरूआत 

प्रधानमंत्री मोदी ने की “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” की शूरूआत

नई दिल्ली,(ब्यूरो रिपोर्ट) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशे के जाल में फंसते जा रहे युवाओं को बचाने के लिए “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” को शुरू करके सौ सप्ताह की जंग शुरू की है। इस अभियान के द्वारा नशे के जाल में फंसते युवाओं को बचाना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। युवाओं को नशे की आदत से बचाकर खुद को नुक्सान पहुंचाने वाली आदतों से बचाने के लिए नशे के खिलाफ सौ सप्ताह की जंग शुरू की है। इस अभियान में 125 से आध्यात्मिक संस्थाएं और कई गैर-सरकारी संगठन अपना सहयोग दे रहे है।  सौ सप्ताह के के इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को भारत की’अमृत पीढ़ी’  बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे की लय से निकाल कर उनकी ऊर्जा,कल्पनाशीलता व प्रतिभा देश को 1947 के लक्ष्य की ओर ले जाने के जरूरी है।

इसलिए हर रविवार को कला, संस्कृति, खेल, ध्यान व आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यक्रमों से लोगों का जुड़ना जरूरी है। यह अभियान परिवारों, समाज व देश हित के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!