संसद परिसर में साधु के भेष में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा विरोध प्रदर्शन

 

नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट), राममंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में विपक्षी नेताओं द्वारा संसदीय परिसर में प्रदर्शन किया गया। विपक्षी दलों के नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने साधु के भेष में दान पेटी के साथ धरना प्रदर्शन किया। और राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने दानपेटी में पैसे डालकर कर प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा मंदिर चाडवा चोरी का यह नाटक प्रस्तुत कर विरोध जताने के तरीकों को अपनाने के लिए विहिप व सनातन धर्म और भगवा वस्त्र धारण कर साधु-संतों का अपना बताया है। और इस प्रकार प्रदर्शन करने वाले सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि ऐसे साधु के भेष में प्रदर्शन करने वाले विपक्षी दलों के सांसदों से संसद की पवित्रता और गरिमा को समाप्त हो रही हैं। उन्होंने ऐसे सभी सांसदों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सदस्यता रद्द करने की अपील की है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुरेंद्र जैन और अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्रानंद सरस्वती ने विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा भगवा वस्त्रों को धारण कर हिन्दुओं व उनके संतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।।  इसलिए प्रदर्शन करने वाले सभी विपक्षी दलों के सांसदों को सभी हिंदू समाज और संतों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!