कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

( जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ (उत्तर प्रदेश), कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने हाईवे पर एक ओर रास्ता पूरी तरह आरक्षित कर दिया है। और प्रमुख स्थानों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुपर जोनल व जोनल अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी ड़ाॅ० वी के सिंह, एस एस पी अविनाश पांडेय संबंधित अधिकारियों के साथ निवाड़ी से मुजफ्फर नगर बार्डर के खतौली तक नहर की पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रांधना पुल,पाली, कालिंदी व धन वाली खेड़ा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत/पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, विद्युत खंबों को पोलिथिन कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, शौचालय, मोबाइल एंबुलेंस, गोताखोर व मोटरबोट, मेडिकल सुविधाओं व निगरानी व निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सीडीओ नुपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ० रामप्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
