सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों बिक्री करने वाले तीन तस्कर गिरफतार 

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों बिक्री करने वाले तीन तस्कर गिरफतार 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)                             मेरठ (उत्तर प्रदेश), लोहिया नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले तीन तस्करों को गिरफतार कर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से 03 पिस्टल,06 मैगज़ीन, 06 अवैध तमंचों सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि लोहिया नगर थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद हथियारों की डिलीवरी देने जा रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। और तलाशी लेने पर पुलिस ने उन युवकों के कब्जे से 03 पिस्टल, 06 मैगज़ीन, 06अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

पुलिस पूछताछ में की पहचान रिहान, जलाल व शादाब निवासी लिसाड़ी बताया है। और आरोपियों ने हथियार तस्कर हाजी कय्यूम को भी अपना साथी होना स्वीकार किया है। पकड़े गये आरोपियों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!