उ०प्र० विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू 

उ०प्र० विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू

(ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (उ०प्र०), उत्तर प्रदेश विधान मंडल का संक्षिप्त मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी ने पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को ही सत्र में रखने को कहा है। लेकिन विपक्षी दलों ने मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। जिससे मानसून सत्र छोटा होने के बावजूद भी हंगामेदार रहने के आसार दिखाई दे रहे है।

बताया गया हैं कि मानसून सत्र 4से6 अगस्त तक ही चलाया जायेगा। जिसमें सरकार कुछ जरूरी कार्यों को लेकर अनुपूरक बजट के साथ विधेयक पास कराना चाहती है। लेकिन विपक्षी दल मंदिर चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मुद्दों पर सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!