स्कूलों में मीड़-ड़े मील योजना में खाना बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

स्कूलों में मीड़-ड़े मील योजना में खाना बनाने वाले रसोइयों के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

लखनऊ उ०प्र० (विशेष संवाददाता), प्रदेश सरकार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे-मील खाना बनाने वाले लगभग 3.53 लाख रसोइयों के मानदेय में प्रतिमाह 1,000 रुपये प्रति बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर माह से लागू किया जाएगा।        जिसके बाद अब उन्हें 2,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए दी गई मंजूरी के बाद विशेष सचिव बेसिक शिक्षा यतींद्र कुमार ने रसोईयों बढ़े मानदेय का शासनादेश शनिवार को जारी कर दिया है। जिसमें बताया गया है कि यह बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर माह से लागू होगा। जिसे अक्टूबर के भुगतान के साथ जोड़कर सीधे रसोइयों के बैंक खातों में (वर्ष में 10 महीने) भेजा जाएगा। रसोईयों के बढ़े मानदेय के इस फैसले से सरकारी खजाने पर प्रतिमाह लगभग 35.35 करोड़ रुपये और सालाना 353 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!