डेड माह बाद खुला अनुष्का हत्याकांड, आरोपी गिरफ्तार 

डेड माह बाद खुला अनुष्का हत्याकांड, आरोपी गिरफ्तार

( जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र से लगभग डेढ़ माह पहले 12 वीं कक्षा की छात्रा लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

पुलिस जानकारी में बताया कि दौराला क्षेत्र गांव चिरौडी निवासी नेमपाल  की पुत्री अनुष्का उर्फ रिया शोभापुर में किराए के मकान में रहकर कंकरखेड़ा बाईपास स्थित पब्लिक स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ती थी। और 16 अप्रैल 2026 को वह अचानक गायब हो गई। परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल सका। तो 28अप्रैल 2026 को अनुष्का के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा कंकरखेड़ा थाने में कराई गई।

जिसके बाद केस की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर तीन पुलिस टीमों का गठन कर जांच की गई तो श्याम धानक (42) व्यक्ति शक के दायरे में आया तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो श्याम धानक द्वारा अनुष्का की किया जाना कबूल किया गया। और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अनुष्का का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!