• Wed. Mar 18th, 2026

PEHLIKHABAR24X7

देश की धड़कन

सैनी फार्म हाउस में दशहरा पर्व मनाने के लिए हुई मीटिंग

ByPEHLIKHABAR

Sep 1, 2025

श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरू खेड़ा ने शुरू करी मेले की तैयारियां

सैनी फार्म हाउस में दशहरा पर्व मनाने के लिए हुई मीटिंग

मेरठ (उत्तर प्रदेश): श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरू खेड़ा की एक अहम बैठक रविवार को सैनी फार्म हाउस पर संपन्न हुई ।

बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी चौधरी यशपाल सिंह व संचालन नंदकिशोर ने किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया की दशहरा पर्व प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 अक्टूबर को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
संचालन कर रहे नंदकिशोर ने बताया कि रावण का पुतला बनाने का कार्य सोमवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसे कमेटी से जुड़े सदस्य ही भव्य रूप देंगे।
बैठक में कमेटी के कोषध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और इस वर्ष का अनुमानित खर्चे की की बात बैठक में रखी ।
बैठक में पूर्व पार्षद सुशील सैनी व विनोद सोनकर ने कमेटी के सभी वरिष्ठ सदस्यों व सभा की अध्यक्षता कर रहे, चौधरी यशपाल सिंह, नंदकिशोर ,जयप्रकाश ,पुष्पेंद्र, रामनिवास, मनीष गुप्ता, पार्षद सुशील सैनी ,कन्हैयालाल ,शक्ति राज सिंह एडवोकेट, कुणाल दीक्षित एडवोकेट , कांता प्रसाद को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया ।
अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि सभी रामलीला दशहरा कमेटी के सदस्य एकजुट होकर दशहरे मेले का सफल आयोजन करेंगे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद सोनकर, सुशील सैनी, नंदकिशोर, जयप्रकाश, कन्हैया लाल ,श्रीनिवास, हरविंदर, टीटू, अनिकेत पवार ,कपिल देव शर्मा, संजय सोनकर ,नितिन वर्मा, मन्नू वर्मा ,शक्ति राज सिंह एडवोकेट, कुणाल दीक्षित, पिंटू कनौजिया और काफी संख्या में कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *