महिला सिपाही का शव हाईवे किनारे मिला 

महिला सिपाही का शव हाईवे किनारे मिला 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), कई दिनों से लापता महिला सिपाही का शव हाईवे के पास झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र को सील करके जांच शुरू कर दी है।        पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी बिमलेश पाल सन् 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। और सुबेहा थाने में तैनात थी। सोमवार को महादेवा मंदिर में बिमलेश की ड्यूटी लगी थी लेकिन वह ड्यूटी पर नही पहुंची। साथियों द्वारा उसका पता करने पर किसी को उसकी कोई जानकारी नही हो सकी।                बिंदौरा गांव से किसी ने फोन पर बताया कि बांदा -बहराइच हाईवे पर झाड़ियों में एक महिला सिपाही का शव पड़ा है। जिसे कुत्ते नोंचा रहे है और चेहरा जला हुआ है। महिला सिपाही का शव मिलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।और आईजी प्रवीण कुमार व एसपी अर्पित विजयवर्गीय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला सिपाही के शव की पहचान उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट से बिमलेश पाल के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस द्वारा आस-पास का क्षेत्र सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!