August 20, 2026

 इमारत के वेयरहाउस में रखे फ्रीजर में शार्ट सर्किट से हुई थी आग घटना 

 इमारत के वेयरहाउस में रखे फ्रीजर में शार्ट सर्किट से हुई थी आग घटना 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) । अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड की जांच में बताया गया है कि इमारत के प्रथमतल पर स्थित पेंट शाॅप के  वेयरहाउस में  फ्रीजर में शार्ट सर्किट से आग लगने से एसी में विस्फोट हुआ और होर्डिंग्स व बैनर तक आग भी आग की चपेट में आने से एक के बाद एक नोडोर यूनिट जलने लगे। नीचे खड़ी बाइके भी आग की चपेट में आने से उनके फ्यूल टैंक फट गये। और आगे आग इमारत में फैलने के कारण15 लोगों की जलने व घुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी। यह जानकारी अग्निशमन अधिकारियों ने जांच के बाद अग्निकांड की रिपोर्ट एस आई टी को भेजी है। सरकार ने भविष्य में जैसी घटनाओं से बचने केलिए पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य कर दिया है।

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव आवास पी . गुरु प्रसाद ने सभी प्राधिकरणों और आवास विकास परिषदों को शासनादेश भेज दिया है कि भवनों  का निर्माण प्राधिकरण के द्वारा पास किए गए नक्अशे अनुसार होना चाहिए, व्यवसायिक संस्थानों व प्रतिष्ठानों में प्रवेश व निकास अलग-अलग होने चाहिए, कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य है। और आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधियां व बेसमेंट में कोचिंग सेंटरों का संचालन नही किया जायेगा। भवनों के बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग होगी। अवैध भवनों में व्यवसायिक गतिविधियां मिलने पर प्रवर्तन अधिकारियों व अवैध एन ओ सी जारी किए जाने पर संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व होगा।

 

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *