240 कर्मचारी हुये बेरोज़गार,एक झटके में कंपनी ने नौकरी से निकाला।
हैदराबाद।
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato इस समय काफी चर्चा में आ गया है. हाल ही में कंपनी ने फैसला किया है, जिसने जोमैटो के कर्मचारियों को निराश कर दिया है. दरअसल, Zomato ने अपने करीब 240 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है. कंपनी ने हैदराबाद में अपना कस्टमर डिलाइट यानी कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशन बंद करने का फैसला किया है. अब इस काम को सिर्फ गुरुग्राम की एक जगह से ही संचालित किया जाएगा. जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है उन सभी 240 कर्मचारियों को चार महीने की सैलरी के बराबर सेवरेंस पैकेज दिया जाएगा।
कंपनी सिर्फ अपना फायदा देखती है। जियोचने बात है कि उन 240 कर्मचारी पर क्या बीत रही होगी जो सालों से इस कंपनी में दिन रात काम करके कंपनी को इतनी ऊपर तक ले गए है। जिसका नाम अब पूरा भारत ओर देश विदेश में अच्छा नाम है। वो भी सिर्फ इन कर्मचारीयों की बदौलत है ,जिनको फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने एक ही झटके में इनको नौकरी से निकाल कर बेरोजगार बना दिया है।
सोर्स एबीपी

