स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता ने जालसाजी से 997 फर्जी बैनामे कर सरकार का किया करोड़ों का राजस्व नुकसान

स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता ने जालसाजी से 997 फर्जी बैनामे कर सरकार का किया करोड़ों का राजस्व नुकसान

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उ०प्र०), स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता ने फर्जी स्टांप और बैनामों के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। जिसका मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परतापुर-गंगानगर क्षेत्र में स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता की तीन संपत्तियां कुर्क कर दीं है।  एस पी सिटी विधायक भोंसले ने बताया कि पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर 997 बैनामों में फर्जी स्टांप लगाकर करीब 7.50 करोड़ रुपये के राजस्व को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान गंगानगर स्थित करीब 4.77 करोड़ रुपये, राधा गार्डन की लगभग 5.03 करोड़ रुपये तथा डुंगरावली की करीब 25 लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को चिन्हित किया गया। जिन पर न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई। और मंगलवार को इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने  अपनी  पुलिस टीम के साथ  चिन्हित तीनों  सम्पत्तियो पर मुनादी  कराते हुए  सील लगा कर कुर्की  की कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की विवेचना तेज कर दी है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा जालसाजी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!