कंकरखेड़ा पुलिस ने 390 पेटी अवैध शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार

(जिला ब्यूरो कार्यालय)
मेरठ (उ०प्र०), जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 390 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस लाईन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने सूचना के आधार पर परतापुर बाईपास खड़ौली के निकट वाॅल पुट्टी के कट्टों में छिपा कर रखी गयी शराब की 390 पेटी बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। और कैंटर चालक जोगेन्दर को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार कैंटर चालक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से बिहार शराब पहुंचाने के लिए 80 हजार रुपये का लालच दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि जोगिंद्र लंबे समय से शराब तस्करी से जुड़ा था और पुलिस उसके साथियों तथा गिरोह के मुख्य सदस्यों की पहचान में जुटी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत का पता लगाया जा रहा है।
