प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी
(मृतका रसिक दुलारी)
मथुरा (उ०प्र०), विशेष संवाददाता। प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी आश्रम की चौथी मंजिल से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य शिष्यों द्वारा उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि बारह घाट क्षेत्र में महाराज प्रेमानंद जी ट्रस्ट की केलीकुंज में बिल्डिंग है। जिसमें करीब 50 से ज्यादा शिष्य व सेवादार रहते है। जानकारी में पता चला है कि गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से केद गए। अनुमान है कि काफी समय बाद किसी शिष्य द्वारा घायल रसिक को देखा गया। उसके बाद आश्रम में मौजूद अन्य शिष्यों द्वारा घायल रसिक को सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। अस्पताल द्वारा मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि मृत अवस्था में रसिक को अस्पताल लाया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लड बह रहा था।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मृतक रसिक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले है । प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दिक्षा लेने के बाद उनके पुत्र दीपक लोधी का नाम बदलकर रसिक दुलारी रखा गया था। वह 3000किमी की नर्मदा परिक्रमा भी कर चुका था। वह जब भी रसिक से मिलने आश्रम आते उन्हें मिलने नही दिया जाता था। और आश्रम द्वारा सूचना दी गई कि आपका बेटा रसिक छत से गिर गया है। आश्रम द्वारा उन्हें बात छिपाई जा रही है।
सीओ ने बताया कि इन समस्त जानकारियों व घटना में मृतक के प्राईवेट पार्ट से ब्लड बहना व चोट निशान होने तथा कोई सोसाइड नोट नही मिलने को संदिग्ध मानते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जायेगा।
