September 5, 2026

सीजेपी समर्थक के पिता पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन 

सीजेपी समर्थक के पिता पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन 

नई दिल्ली (विशेष संवाददाता), सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान एक दलित छात्रा के पिता का सिर फोड़ने वाले यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर के नथला गांव से हिरासत में ले लिया है। लेकिन बुलंदशहर पुलिस ने इस जानकारी से इंकार किया है।

दरअसल, एक दिन पहले वायरल हुए वीडियो में आरोपी स्वतंत्रत भारद्वाज ने सिर फोड़ने की बात कबूलते हुए अपनी पहुंच के कारण पुलिस द्वारा छोड़े जाने की बात कही थी। जिसके बाद मामला गरमा गया और सांसद चंद्रशेखर व सीजेपी नेताओं ने संसद मार्ग थाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद पुलिस ने दर्ज FIR में एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़ते हुए यह कार्रवाई की। हालांकि वायरल बयान में आरोपी ने खुद पर पहले हमला होने की बात कहते हुए ‘सेल्फ डिफेंस’ में हाथ चलाने का दावा किया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हुए हमले के विरोध में सांसद चन्द्रशेखर आजाद व सीजेपी के समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपी इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ 72 घंटे में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

                                      स्वतंत्र भारद्वाज

जिस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है। दूसरी ओर, बुलंदशहर में अपने परिचित के घर ठहरे स्वतंत्र भारद्वाज ने विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए बेबाक अंदाज में कहा कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हालांकि उनके बुलंदशहर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की चर्चाओं का खंडन किया गया है।

 

 

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!