September 2, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कमिश्नरी चौधरी चरण सिंह पार्क मे जोरदार प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का कमिश्नरी चौधरी चरण सिंह पार्क मे जोरदार प्रदर्शन

( विशेष संवाददाता)

मेरठ(उ०प्र०), किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने कमिश्नरी पर चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों ने इस महापंचायत में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ पहुंचकर घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महापंचायत की अध्यक्षता रामफल शर्मा व संचालन हर्ष चहल ने किया।

चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत  आस-पास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने के कारण शहरवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। किसानों की मांगों का ज्ञापन लेने एडीएम सिटी व एसपी सिटी कई बार आये लेकिन किसान नेताओं व दोनों अधिकारियों के बीच वार्ता विफल होने के कारण किसानों ने ज्ञापन नही दिया। देर रात तक प्रशासन व किसानों के बीच आपसी सहमति नही बन पाने के कारण कोई नतीजा नही निकल सका।

चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे हजारों किसानों ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए और शासन-प्रशासन को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, किसानों को होने वाली परेशानियों तथा प्रशासनिक स्तर पर लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि दलित नेता एवं अधिवक्ता रवि गौतम व अन्य आन्दोलन कारियों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार को ग़लत बताया। और पुलिस प्रशासन को आन्दोलन- -कारियों के साथ ऐसे व्यवहार को बदलने की नसीहत दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है लेकिन किसानों को लाभ नही बल्कि नुकसान देती है। यह सरकार व्यापारियों व पूंजीपतियों की है। और उन्हीं के लाभ व हितों की सोचती है।

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई नेताओं ने भी किसानों के बीच पहुंचकर समर्थन जताया। किसानों के इस बड़े प्रदर्शन के चलते प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, डीके शर्मा सिसौला, विनेश प्रधान, बिट्टू जंगेठी, वीरपाल बुलानी, नरेश मवाना,वरूण सांगवान हजारों किसान मौजूद रहे।

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *