मेरठ वआंध्र प्रदेश पुलिस ने व्यापारी सहित चार की हत्या के जिम्मेदार सादिक को किया गिरफ्तार

मेरठ व आंध्र प्रदेश पुलिस ने व्यापारी सहित चार की हत्या के जिम्मेदार सादिक को किया गिरफ्तार

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ(उ०प्र०),आन्ध्र प्रदेश में एक व्यापारी की हत्या व तीन लोगों को  आत्महत्या के लिए उकसाने के जिम्मेदार शूटिंग कोच शेख सादिक को मेरठ और आंध्र प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफतार कर लिया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आन्ध्र प्रदेश में व्यापारी जगदीश्वर रेड्डी की हत्या तथा उसके परिवार तीन लोगों के सुसाइड मामले में वांटेड आरोपी शूटिंग कोच शेख सादिक खान को गिरफ्तार किया गया है। सादिक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शूटिंग रेंज चलाता था और इसी दौरान उसकी पहचान जगदीश्वर रेड्डी के परिवार से हुई। और पुलिस जांच में जानकारी हुई कि सादिक ने जगदीश्वर की पत्नी सोजान्या को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। अपने मकसद को पूरा करने केलिए उसने 2 जुलाई को जहरीला पदार्थ देकर जगदीश्वर की हत्या कर दी । इसके बाद वह जगदीश्वर की हत्या व कुछ फोटो वायरल करने बेटे कार्तिकेय सहित पूरे परिवार हत्या करने की धमकी देकर सौजन्या को ब्लैकमेल कर रहा था। और धमकी देकर काफी नकदी भी हड़प चुका था।

जिससे परेशान होकर 16 अगस्त 2026 को सौजन्या, बेटे कार्तिकेय, पिता नुकाराजू और मां मीना ने गोदावरी नदी में सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद मछुआरों ने कार्तिकेय को तो बचा लिया लेकिन परिवार के अन्य तीन सदस्यों को बचाने में नाकामयाब रहे। नदी में डूबने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

कार्तिकेय से पूछताछ व स्कूटी में मिले सुसाइड नोट के आधार पर आन्ध्र प्रदेश पुलिस को मामले की जांच के दौरान सादिक की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया। लेकिन सादिक पुलिस की घेराबंदी से बचकर निकल भागा। आन्ध्र पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सादिक वहां से महाराष्ट्र के शोलापुर गया है। पुलिस ने वहां घेराबंदी की लेकिन सादिक बच निकला। और पुलिस को इनपुट मिला कि सादिक मेरठ निकल गया है।

मेरठ स्वाट टीम व आन्ध्र पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में आरोपी सादिक को गिरफतार कर लिया। और पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा हुआ। आरोपी को बी-वारंट पर आन्ध्र पुलिस अपने साथ ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!