August 24, 2026

थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस मुठभेड में 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

 

थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस मुठभेड में 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मुजफ्फरनगर (उ०प्र०), अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन इन्द्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 04 अभियुक्तों को गिरफतार कर 04तमंचे 315 बोर 06कारतूस, 04खोखा, इओन गाड़ी नंबर ड़ीएल 5सीई 4173 व स्वीफ्ट गाड़ी नंबर यूपी 12 सीएच 8586 बरामद की है।

पुलिस द्वारा प्राप्तजानकारीनुसार घटना  24.08.26 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मदन स्वीटस के सामने संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि सफेद रंग की इओन गाडी जो दिल्ली नम्बर है तथा स्विफ्ट गाडी जो यूपी नम्बर है, इन दोनों गाडियों में जो व्यक्ति सवार है उनके पास अवैध अस्लाह है, तथा कोई बडी घटना करने की फिराक में घूम रहे है, तथा इन दोनों गाडियों में सवार व्यक्ति शिव चौक की तरफ से मदन स्वीटस की ओर धीरे-धीरे व रुकते हुए आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा इस सूचना पर उक्त दोनों गाडियों की पहचान कर उन्हे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु गाडी सवार व्यक्ति अपने गाडियों को तेज गति से भगाते हुए पचेन्डा फ्लाई ओवर के नीच होते हुए माल रोड की तरफ भागने लगे परन्तु रास्ता बंद होने के कारण आगे नही जा सके। पुलिस टीम द्वारा दोनों गाडियों का पीछा किया गया। आगे रास्ता बंद होने के कारण दोनों गाडियों में सवार व्यक्ति नीचे उतरे तथा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी एवं बदमाशों को आत्मसमर्पण को कहा गया। बदमाशों द्वारा फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस एवं 02 गाडियां बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों आयुष पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर मार्डन थाना भोराकंला मु0नगर (उम्र करीब 23 वर्ष),वासू उर्फ वासूदेव शुक्ला पुत्र गोपाल शुक्ला निवासी ग्राम रोहाना बहेडी थाना कोतवाली नगर मु0नगर (उम्र करीब 25 वर्ष),
वतन बालियान पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर मार्डन थाना भोराकंला मु0नगर (उम्र करीब 23 वर्ष) व सुमित बालियान पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सोडियान खेडी थाना भोराकलां मु0नगर (उम्र करीब 23 वर्ष) में पहचान हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 तमन्चे, 04 खोखा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,इओन गाडी नं0- DL5CE4173 , स्विफ्ट गाडी नं0- UP12CH8586 बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम मे उपनि0  प्रशान्त कुमार थाना सिविल लाइन- मुजफ्फरनगर,उपनि0 पंकज सागर थाना सिविल लाइन -मुजफ्फरनगर,उपनि0 सुखवीर सिंह थाना सिविल लाइन -मुजफ्फरनगर,रि0का0 1845 ब्रजेश कुमार थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर, रि0का0 1979 मनोज कुमार थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर,का0 189 राजकुमार थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर,रि0का0 1944 अनमोल सिंह थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर, रि0का0 749 मनीश कुमार थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर व का0 898 याकूब अली थाना सिविल लाइन-मुजफ्फरनगर शामिल थे।

 

By PEHLIKHABAR

हम सभी ख़बरें पूरी तरह पुस्टि करने बाद ही खबर को प्रकाशित करते है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *