कस्बा दौराला के देव मंड़प में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

कस्बा दौराला के देव मंड़प में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उ०प्र०), 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि नीरज भारद्वाज क्षेत्रीय महासचिव द्वारा कस्बा दौराला में ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय देश भक्ति व हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय देशभक्ति के जय घोष कर राष्ट्रगान गाकर अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन किया गया और सभी ने मिष्ठान लेने के बाद देश की अखंडता, सुरक्षा व उन्नति की शपथ भी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवपाल सिंह ने की।
इस अवसर पर अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने और उन पर गर्व करने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जिन क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर अपने प्राण देश के लिए न्यौछावर कर दिए उन वीर जवानों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। उन्हें अमर शहीदों की बदौलत हम आज स्वतंत्र देश में आजादी की सांस ले रहे हैं हमें उनका वह उनके परिवारों का सम्मान करते हुए गर्व करना चाहिए।
अपना दल (एस) के क्षेत्रीय महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि देश की आजादी के वक्त जिन क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई लड़ते समय देश को समृद्ध,सुरक्षित, भेदभाव मुक्त भारत का जो सपना देखा था उसको पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें हमेशा देश की तरक्की उन्नति, सुरक्षा व भाईचारे के लिए पूरी ईमानदारी वह निष्ठा से काम करना चाहिए उन शहीद जवानों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर नीरज भारद्वाज क्षेत्रिय महासचिव,देवपाल सिंह, मीनाक्षी दौराला,वेदीका अहलावत, बृजेश पाठक, रामवीर सिंह, सुनीलअहलावत,शुभम कुमार,अरूण अहलावत, गौरव कश्यप, मौहम्मद समी, रोहित अहलावत सभासद, अरूण चौधरी,अभिनव शर्मा, राहुल शर्मा,विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!