हरिहर मंदिर मुक्ति को लेकर मनाई रणनीति

 हरिहर मंदिर मुक्ति को लेकर मनाई रणनीति

( जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उ०प्र०), छीपी टैंक स्थित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे कार्यालय पर मुरादाबाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर से मुलाकात की और संभल स्थित हरिहर मंदिर मुक्ति के लिए शिवसेना द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन को लेकर राजनीति बनाई।

प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि पीछले 30 वर्षों से मुरादाबाद जनपद की शिवसेना इकाई हरिहर मंदिर मुक्ति आन्दोलन चला रही है, जिसमें प्रत्येक वर्ष सावन माह में शिव सैनिक हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कूच करते रहे हैं। लेकिन हर बार प्रशासन द्वारा या तो शिव सैनिकों को नजरबंद कर दिया जाता है या फिर गिरफ्तार किया जाता रहा है।

मुरादाबाद जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस बार शिवसेना के केन्द्रीय नेतृत्व से मिलकर ही इस आन्दोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके लिए शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सांसद अनिल देसाई से मिला था और इस आंदोलन के जनजागरण हेतु पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से समर्थन फार्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।  20 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से शिव सैनिक मुरादाबाद पहुंचेगे और हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कूच करेंगे जिसमें शिवसेना केंद्रीय पदाधिकारी मुंबई से मुरादाबाद पहुंच कर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने बताया कि मेरठ में हरिहर मंदिर के समर्थन में समर्थन फार्म भरवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर जसवीर सिंह, शिवम् सिंह, सत्यम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!