शास्त्रीनगर क्षेत्र में आवास विकास परिषद ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण 

शास्त्रीनगर क्षेत्र में आवास विकास परिषद ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), शास्त्री नगर क्षेत्र में आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर काफी लंबे समय से सेंट्रल मार्किट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।                                                  जानकारी मिली है कि आवास विकास परिषद अधिकारियों द्वारा इस मामले में 800 भवनों के मालिकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को इसलिए नोटिस दिए जा चुके हैं कि आवासीय भवनों में परिषद के नियमों के विरूद्ध निर्माण व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चलाया जा रहा है। जबकि भवन स्वामियों का कहना है कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बिना नुकसान पहुंचाए आवास विकास परिषद अधिकारियों को मानवीय आधार पर इसका हल ढूंढ़ना चाहिए। लेकिन आवास विकास परिषद अधिकारियों द्वारा सेटबैक नही छोड़ने वाले भवनों पर भारी पुलिस बल के आकर भवनों को ध्वस्तीकरण की की कार्रवाई की गयी। इसी बात को लेकर शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्किट के भवन स्वामियों व व्यापारियों द्वारा आवास विकास परिषद अधिकारियों की इस कार्रवाई का विरोध किया। जिसके कारण माहौल काफी तनाव पूर्ण रहा।                       आवास विकास परिषद अधिकारियों का कहना है कि दो महीने से समय दिया गया था, सेटबैक नही छोड़ने पर न्यायालय के आदेशों के बाद ही अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की यह कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!