भाजपा नेता ठाकुर यशपाल सिंह सोम एडवोकेट का दौराला में भव्य स्वागत

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ(उत्तर प्रदेश)। जनपद मेरठ के दौराला नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज भारद्वाज के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर यशपाल सिंह सोम एडवोकेट का स्वागत किया गया। नीरज भारद्वाज एवं क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों द्वारा भाजपा नेता को पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। भाजपा नेता ने चाय पर चर्चा करते हुए सभी गणमान्य लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के बीच का ही व्यक्ति हूं और आपकी सेवा के लिए दिन रात तैयार हूं । क्षेत्र में कोई भी समस्या हो जिसका मैं समाधान कर सकता हूं ,आप लोगों के लिए मैं हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं । क्षेत्र के सभी लोगों ने भाजपा नेता को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि हम लोग भी आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर किरण सिंह शर्मा, बृजेश पाठक, रामवीर सिंह अहलावत, सुनील अहलावत, वेदव्रत राठी, शुभम कुमार, मनोज शर्मा, गौरव कश्यप, शिव कुमार राणा , हरिओम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!