आनॅलाइन अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार 

आनॅलाइन अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

 

(जिला ब्यूरो कार्यालय)

मेरठ, शहर में ऑनलाइन अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपियों से तीन पिस्टल, तीन देशी तमंचे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर मौके पर दबिश देकर थाना क्षेत्र के खातों के पास से दो आरोपियों सलमान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी सारी बेहलीन थाना कोतवाली मेरठ व समीर पुत्र शौकीन निवासी शिवदयाल पुरा, हापुड़ को गिरफतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की तीन पिस्टल, .315 बोर के तीन देशी तमंचे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लोहिया नगर में पकड़ी गयी अवैध हथियारों की फैक्ट्री से जुड़े हैं। और सोशल मीडिया पर ग्राहकों से संपर्क कर देशी तमंचे 10 से 15 हजार रुपए व पिस्टल 25 से 50 हजार रुपयों में बेचा करते थे। पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कीजा रही है। जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!