• Thu. Mar 26th, 2026

PEHLIKHABAR24X7

देश की धड़कन

अकाली दल अध्यक्ष ने अमलोह में एक विशाल रैली को संबोधित किया । कहा कि पंजाब को ऐसी पार्टी और मुख्यमंत्री की जरूरत है जो शांति और विकास के युग को वापिस लाए

ByPehliKhabarNews

Mar 26, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा एक फटकार के बाद ही राजा वडिंग ने डाॅ. गगनदीप रंधावा की मौत की सीबीआई  जांच की मांग करने वाले पार्टी के रूख को बदल दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कहा कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ एक बयान दिया कि वडिंग और उसके बहनोई से फरीदकोट के एक व्यापारी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने से जुड़े मामले को सी.बी.आई नही भेजा गया

अकाली दल अध्यक्ष ने अमलोह में एक विशाल रैली को संबोधित किया । कहा कि पंजाब को ऐसी पार्टी और मुख्यमंत्री की जरूरत है जो शांति और विकास के युग को वापिस लाए

 

श्री फतेहगढ़ साहिब/अमलोह,25 मार्च ( प्रोफेसर अवतार सिंह ):-शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग अपने अतीत के राज खुलने से इतने डर गए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक फटकार के बाद ही उन्होने वेयरहाउसिंग अधिकारी डाॅ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाले पार्टी के रूख को बदल दिया।

अकाली दल अध्यक्ष ने यहां पंजाब बचाओ अभियान के तहत वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना के साथ एक विशाल रैली को संबोधित किया। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि राजा वडिंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर डाॅ. रंधावा की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाले पंजाब के सभी कांग्रेसी सांसदों के रूख का विरोध करना शुरू कर दिया है।

सरदार बादल ने कहा,‘‘ राजा वडिंग पर दबाव डालने के लिए मुख्यमंत्री को बस इतना ही कहना पड़ा कि फरीदकोट के एक व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में वडिंग और उसके बहनोई डिम्पी विनायक से जुड़े मामले को भी सीबीआई जांच के लिए नही भेजा गया था।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भगवंत मान ने 2020-21 में परिवहन मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राजा वडिंग द्वारा किए गए 100 करोड़ रूपये के घोटाले का विवरण करने वाली फाइल को लगातार दिखाया था जिसमें  814 बसों की पंजाब के निर्माताओं द्वारा कम बोली लगाए जाने के बावजूद राजस्थान से  बनवाई गई थी। उन्होने कहा कि इस संवेदनशील मुददे पर राजा वडिंग के पूरी तरह से दबाव में आने से यह साफ हो गया है कि वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के योग्य नही हैं और पार्टी को केवल बर्बाद ही करेंगें।


इस बात पर जोर देते हुए कि पंजाब को शांति और विकास का युग वापिस लाने वाली पार्टी और मुख्यमंत्री की आवश्यकता है, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ आपने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को देख लिया है। अब और प्रयोग करना बंद करें। उन्होने कहा कि पंजाब को प्रगति और समृद्धि के रास्ते पर वापिस लाने के लिए अपनी क्षेत्रीय पार्टी और उसकी अगुवाई पर विश्वास रखें।’’ उन्होने यह भी बताया कि अकाली दल ने सत्ता के अपने पहले कार्यकालों में किसानों, व्यापारियों और गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। उन्होने कहा,‘‘ हमने किसानों को मुफ्त बिजली सुविधा दी और पंजाब को बिजली सरप्लस बनाया। अकाली दल बुढ़ापा पेंशन और आटा-दाल, शगुन और अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति जैसी सामाजिक भलाई योजनाओं को शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में ये सभी योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।’’
सरदार बादल ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है, चाहे वह आधिकारिक घोषणाओं के बावजूद मूंग दाल की खरीद से मुकर जाना यां पिछले साल बाढ़ में फसल को हुए नुकसान का मुआवजा न देना हो। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार आलू जैसी  खाद्य वस्तुओं की मजबूरी में बिक्री के मामलों में किसानों की मदद करने में नाकाम रही है। मैं किसानों को भरोसा देता हूं कि हम राज्य एजेंसियों को किसी भी संकट में सभी खाद्य वस्तुओं की खरीद करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देंगें।’’

पंजाब के भविष्य के लिए अपनी योजना के बारे में बताते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि वे सतलुज यां ब्यास नदियों में सीवेज की एक भी बंूद नही जाने देगें। उन्होने कहा ,‘‘इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मालवा क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए नितांत आवश्यक है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने सरकार बनने के बाद मोटरसाइकिलों को रोड टैक्स से छूट देने की भी घोषणा की। सरदार बादल ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करना, बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। उन्होने यह भी घोषणा की कि टयूबवैल कनेक्शन से वंचित सभी किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  उन्होने जमीन के संयुक्त स्वामित्व का मुफ्त ‘तकसीम’ और राहत योना को दोबारा शुरू करने की घोषणा की ताकि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा व्यापारियों पर लगाए जा रहे टैक्स के आतंक को खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *