डीटीसी बस चालकों की हड़ताल से मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की भीड़,

नई दिल्ली (विशेष संवाददाता), डीटीसी बस का संचालक निजी कंपनियों के चालकों की हड़ताल के कारण दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त मेट्रो रेल शुरू की गई।
डीटीसी बस चालकों की हड़ताल के कारण 17 सितंबर को मेट्रो से रिकॉर्ड 82,44,903 यात्रियों ने सफर किया। जबकि इससे पहले अगस्त 2025 में 81,87,674 यात्रियों का सर्वाधिक आंकड़ा दर्ज हुआ था। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने 16 सितंबर से अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। और यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 40 से अधिक अतिरिक्त ग्राहक सुविधा एजेंटों को तैनात किया गया। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीएमआरसी के अनुसार 16 से 20 सितंबर तक आठ अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ पूरे नेटवर्क पर 20 से 50 अतिरिक्त फेरे लगाए गए, जबकि 21 सितंबर से 10 और अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन जारी रखा गया।
